एक महीने में दो गुना हो रहे हैं एक्टिव मरीज, 15 अगस्‍त तक 6 लाख पहुंचेगा आंकड़ा, जानें राज्‍यवार डाटा

एक महीने में दो गुना हो रहे हैं एक्टिव मरीज, 15 अगस्‍त तक 6 लाख पहुंचेगा आंकड़ा, जानें राज्‍यवार डाटा

सुमन कुमार

देश में कोरोना के मरीजों की संख्‍या तेज गति से बढ़ना जारी है। हालांकि संक्रमि‍तों का आंकड़ा अब 20 दिन में दो गुना हो रहा है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या अब करीब 29 दिन में दो गुनी हो रही है। इस रफ्तार से अगर सामान्‍य अनुमान लगाएं तो 15 अगस्‍त के आसपास देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या छह लाख पहुंच जाने की आशंका है जबकि इस दौरान देश में कुल सं‍क्रमितों की संख्‍या 25 लाख तक पहुंच सकती है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्‍या अभी 27 दिन में तीन गुनी हो रही है। यानी 15 अगस्‍त तक देश में करीब 19 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके होंगे।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। अभी देश में कुल 301603 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख को पार कर गया है। देश में 553470 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से ऊपर (63.02) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत के करीब (34.34) आ गई है। पिछले एक महीने से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले घटती जा रही है और दोनों का फासला बढ़कर करीब 29 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 23174 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.64 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 878254 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28701 नए मामले सामने आए हैं और 500 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 18849 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शनिवार की रात तक देश में 28637 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 19 हजार 103 टेस्‍ट हुए हैं। शनिवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड 15 लाख 87 हजार 153 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और रविवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 18 लाख 6 हजार 256 पर पहुंच गया है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

सोमवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 31 लाख 31 हजार 749 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 76 लाख 41 हजार 979 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 73 हजार 200 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 58.2 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.37 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से काफी कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 500 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 62 प्रतिशत सिर्फ तीन राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 173, कर्नाटक में 71 और तमिलनाडु में 68 मौतें हुई हैं। शेष 38 प्रतिशत मौतें देश के 19 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 37, बंगाल में 26, उत्‍तर प्रदेश में 21, आंध्र प्रदेश में 19, गुजरात में 13, बिहार में 12, जम्‍मू-कश्‍मीर में 10, मध्‍य प्रदेश में 9, तेलंगाना में 8, झारखंड, राजस्‍थान में 7-7, हरियाणा, पंजाब में 4-4, ओडिशा में 3, छत्‍तीसगढ़, गोवा, केरल में 2-2 और चंडीगढ़, उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में रविवार की देर रात तक कोरोना के एक दिन में 28701 नए मरीज सामने आए हैं। देश के 16 राज्‍यों में 27863 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्‍ट्र में 7827 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4244 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 2627, आंध्र प्रदेश में 1933, दिल्‍ली में 1573, बंगाल में 1560, उत्‍तर प्रदेश में 1384, बिहार में 1269, तेलंगाना में 1269, गुजरात में 879, हरियाणा में 658, राजस्‍थान में 644, ओडिशा में 595, असम में 535, केरल में 435 और मध्‍य प्रदेश में 431 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

13428

15412

328

29168

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

70

93

0

163

अरुणाचल प्रदेश

219

138

2

359

असम

5610

10426

35

16071

बिहार

5001

11498

143

16642

चंडीगढ़ 

134

417

8

559

छत्तीसगढ़

887

3153

19

4059

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

234

245

0

479

दिल्ली

19155

89968

3371

112494

गोवा

952

1487

14

2453

गुजरात 

10613

29162

2045

41820

हरियाणा

4956

15983

301

21240

हिमाचल प्रदेश 

273

929

11

1213

जम्मू एंड कश्मीर 

4355

5979

179

10513

झारखंड

1418

2308

30

3756

कर्नाटक

22750

15409

684

38843

केरल

3747

4095

31

7873

लद्दाख

157

928

1

1086

मध्य प्रदेश 

4103

12876

653

17632

महाराष्ट्र 

103813

140325

10289

254427

मणिपुर

713

896

0

1609

मेघालय

238

66

2

306

मिजोरम

81

150

0

231

नागालैंड

447

327

0

774

ओडिशा

4307

8750

64

13121

पुडुचेरी

661

739

18

1418

पंजाब

2230

5392

199

7821

राजस्थान

5779

18103

510

24392

सिक्किम

72

81

0

153

तमिलनाडु

46972

89532

1966

138470

तेलांगना

11833

22482

356

34671

त्रिपुरा

631

1421

2

2054

उत्तराखंड

704

2786

47

3537

उत्तर प्रदेश 

12208

23334

934

36476

वेस्ट बंगाल

10500

18581

932

30013

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

2358

   

2358

भारत में कुल मामले

301609

553471

23174

878254

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।